[33] उच्च स्तर पर अध्ययनरत विद्यार्थियों के लिए ई-लर्निंग की उपयोगिता एवं चुनौतियों पर अध्ययन
How to Cite the Article: प्रियंका कुमारी & विजय कुमार गुप्ता (2026). उच्च स्तर पर अध्ययनरत विद्यार्थियों के लिए ई-लर्निंग की उपयोगिता एवं चुनौतियों पर अध्ययन. International Journal of Multidisciplinary Research & Reviews, 5(6),423-434. https://doi.org/10.56815/ijmrr.v5i6.2026.423-434
Abstract
सीखना व्यवहार में परिवर्तन है। व्यक्ति जन्म के उपरांत अपने आसपास के वातावरण, समाज एवं पारिवारिक परिवेश में रहकर कुछ न कुछ सीखता रहता है। जैसे-जैसे व्यक्ति नए-नए गुणों एवं व्यवहारों को सीखता जाता है, उसके व्यवहार में भी परिवर्तन आता जाता है। व्यक्ति दिन-प्रतिदिन कुछ न कुछ अनुभव प्राप्त करता है। इन अनुभवों का संगठन ही सीखना कहलाता है।
वर्तमान समय में सीखने की प्रक्रिया में काफी बदलाव हुए हैं। वर्तमान समय में डिजिटल शिक्षा सीखने की प्रक्रिया को काफी प्रभावित करती है। स्कूलों एवं कॉलेजों में ई-लर्निंग द्वारा अध्ययन-अध्यापन की प्रक्रिया को विशेष महत्त्व दिया जा रहा है। विद्यार्थियों को ई-लर्निंग के माध्यम से शिक्षा प्रदान की जाती है, जिसमें कई डिजिटल तकनीक एवं माध्यमों का प्रयोग किया जाता है। इसमें विभिन्न प्रकार के ऐप का प्रयोग किया जाता है, जिसे कंप्यूटर, मोबाइल फोन, प्रोजेक्टर आदि के माध्यम से छात्रों तक पहुँचाया जाता है। इन डिजिटल तकनीकों के माध्यम से शिक्षण-अधिगम प्रक्रिया को प्रभावशाली एवं सहज बनाया जाता है, जो शिक्षक-छात्र अंतःक्रिया को और अधिक मजबूत एवं प्रभावशाली बनाने में मदद करती है। ई-अधिगम शिक्षा व्यवस्था को सुचारु रूप से चलाने में मदद करती है तथा शिक्षा में लचीलापन भी लाती है। यह शिक्षकों के साथ-साथ छात्रों को भी नवीन शिक्षण विधि द्वारा अध्ययन करने एवं तकनीकी ज्ञान प्रदान करने में मदद करती है। परंतु लाभ के साथ-साथ कई चुनौतियों का भी सामना करना पड़ता है। बिजली, इंटरनेट असुविधा, उचित उपकरणों का अभाव, तकनीकी ज्ञान की कमी एवं योग्य शिक्षकों के अभाव में ई-लर्निंग में कई बाधाएँ उत्पन्न होती हैं। इन रुकावटों एवं बाधाओं को दूर करना बहुत बड़ी चुनौती है। इंटरनेट एवं उपकरण की समस्याओं को दूर करने के लिए सरकार द्वारा कई कार्यक्रम चलाए गए हैं, जिन्हें चैनलों के माध्यम से टीवी पर निश्चित समय में प्रसारित किया जाता है, जिससे वंचित छात्र अपनी सुविधा अनुसार इसका पूरा लाभ उठा सकते हैं।













